कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने सनातन धर्म पर एक बार फिर से टिप्पणी की है। आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे पिछली बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन का समर्थन करते हुए सनातन के खिलाफ बयानबाजी कर चुके हैं। हालांकि इस बार मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे ने कहा कि, 'सनातन धर्म' अगले 3,500 वर्षों तक जीवित रहेगा।
प्रियांक खड़गे ने कहा कि, सनातन धर्म 3,500 से अधिक सालों से जीवित है और अगले 3,500 सालों तक जीवित रहेगा। इसे किसी के समर्थन की आवश्यकता नहीं है।