नागालैंड के वोखा जिले में एक "रैट-होल" कोयला खदान में बड़ा हादसा हो गया। कोयला खदान के अंदर कथित तौर पर आग लगने से पड़ोसी राज्य असम के कम से कम छह श्रमिकों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि घटना गुरुवार दोपहर को एक आंतरिक गांव रिसायन में हुई, लेकिन यह शाम को सामने आई। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि खदान ढहने से सभी 10 मजदूरों की फंसकर मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे चार लोगों को बचा लिया गया। वोखा जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
नागालैंड के वोखा जिले में एक कोयला खदान में दुर्घटना के बाद छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।