tawang dispute : अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में हुई चीन- भारत सैनिकों के बीच झड़प और इस मुद्दे पर विपक्ष की ओर से केंद्र सरकार का चौतरफा हमले के बीच देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बयान सामने आया हैं । LAC पर चीन के साथ जारी तनाव को लेकर मोदी सरकार को घेर रहे राहुल गांधी को अब रक्षामंत्री ने नसीहत दी है।
राजनीति सच बोलकर ही की जाती
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, गलवान और तवांग में भारतीय सेना ने पराक्रम दिखाया हैं। उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम हैं। राजनीति सच बोलकर ही की जाती है न की झूठ बोलकर। ऐसा माना जा रहा है कि, बिना नाम लिए ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उनका यह बयान उन नेताओं की ओर था जो सेना के शौर्य पर सवाल उठा रहे हैं।
भारत महाशक्ति बनना चाहता
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, भारत महाशक्ति बनना चाहता है और पूरे विश्व के कल्याण के लिए काम करता हैं। हमारा कभी भी किसी भी देश की 1 इंच जमीन पर कब्जा करने का इरादा नहीं होगा। आगे उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी ने लाल किले से अपने संबोधन में देश को 5 प्रतिज्ञाओं के बारे में बताया है। ये प्रतिज्ञाएं भारत को सुपर पावर बनाने के लिए बहुत जरूरी है। राजनाथ सिंह ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि, हम किसी भी देश पर हावी होना नहीं चाहते।
भारत 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि, 1949 में चीन की GDP भारत की तुलना में कम थी।1980 तक भारत शीर्ष 10 अर्थव्यवस्था की सूची में भी नहीं था। लेकिन साल 2014 में भारत विश्व अर्थव्यवस्था में 9 वें स्थान पर था और आज विश्व की 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। ये भी पढ़ें - Mallikarjun Kharge: भारत जोड़ो यात्रा पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, यात्रा ने लिया राष्ट्रीय जन आंदोलन का रूप
Comments (0)