G-20 नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता वाले उस समझौते को पूर्ण एवं समयबद्ध कार्यान्वयन का आह्वान किया। जो यूक्रेन को अपने अनाज का निर्यात काला सागर से होकर विश्व बाजारों में करने की सुविधा देता है। वहीं इस समझौते में आगे कहा गया है कि, G-20 घोषणापत्र में, समूह के नेताओं ने खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया और ‘सैन्य विनाश रोकने’ या प्रासंगिक बुनियादी ढांचे पर अन्य हमलों को रोके जाने का आह्वान किया।
G-20 घोषणापत्र में कहा गया है कि, विकासशील और अल्प विकसित देशों, विशेषकर अफ्रीका में मांग को पूरा करने के लिए यह आवश्यक है।