दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास और कथित शराब घोटाले को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि, श से शराब हो या श से शीशमहल इसका शोर और गूंजेगा। ठाकुर ने कहा कि, भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई होगी।
AAP पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त - अनुराग ठाकुर
आपको बता दें कि, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए नए आवास के निर्माण और 'नवीनीकरण' में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए CBI की प्रारंभिक जांच शुरु हो गई है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि, भ्रष्टाचार में लिप्त आम आदमी पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री कार्यलाय से लेकर उनके नीचे मंत्री के नाम अलग-अलग घोटालों में है।
भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने बयान में आगे कहा कि, किंगपिन अभी बाहर है चाहे फिर वह शराब घोटाले का हो या शीश महल का, यह "Shhhh" का शोर बहुत आएगा। उन्होंने आगे कहा कि, 'श' से शराब हो या 'श' से शीशमहल इसका शोर और गूंज होगी। इसके पीछे भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी होगी।
'श' का शोर आता रहेगा - अनुराग ठाकुर
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि, सीएम केजरीवाल से लेकर उनके अधीन मंत्रियों तक - सभी के नाम अलग-अलग घोटालों में सामने आए। सीएम कई महीनों से जेल में बंद सत्येन्द्र जैन को ईमानदारी का प्रमाणपत्र जारी करते थे। केजरीवाल अपने उपमुख्यमंत्री को ईमानदारी का प्रमाणपत्र जारी करते थे, जिन्होंने शराब घोटाले में कुछ भी नहीं छोड़ा। वह (मनीष सिसोदिया) भी इस मामले में जेल जा चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि, अब कई महीने हो गए हैं, लेकिन सरगना अभी भी बाहर है। चाहे वह शराब घोटाला हो या शीशमहल 'श' का शोर आता रहेगा।
Comments (0)