लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण में सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की 57 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश का वाराणसी भी शामिल है, जहां से पीएम मोदी लोकसभा में लगातार तीसरी बार पहुंचने के लिए प्रयास कर रहे हैं। वहीं पंजाब की सभी 13 और हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6 और झारखंड की 3 सीटों के अलावा चंडीगढ़ में भी मतदान हो रहा है। ओडिशा की शेष 42 विधानसभा सीटों और हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी एक साथ हो रहे हैं।
राहुल गांधी ने आज शनिवार (1 जून) को लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने और "अहंकार और अत्याचार का प्रतीक बन चुकी इस सरकार" को "अंतिम झटका" देने का आग्रह किया।