पश्चिम बंगाल - अपने बेवाक बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाई रहने वाली और बीजेपी व पीएम मोदी पर निशाना साधने वाली TMC सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) एक बार फिर बीजेपी पर तंज कसा है। बता दें कि, उन्होंने (Mahua Moitra ) चाय बनाते हुए एक वीडियों साझा किया है। इस वीडियों में महुआ मोइत्रा ने लिखा कि, चाय बनाने में हाथ आजमाया, क्या पता यह मुझे कहां ले जाए? बता दें कि, इस वीडियों में वह (महुआ मोइत्रा) सड़क के पास चाय की स्टॉल पर हैं और खौलती चाय में चीनी मिलाते हुए दिख रही है।
मोइत्रा (Mahua Moitra) ने PM पर कसा तंज
आपको बता दें कि, TMC सांसद महुआ मोइत्रा का यह तंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर है। पीएम मोदी के बारे में कहा जाता है कि, वह बचपन में चाय वाले के तौर पर काम करते थे। जानकारी के अनुसार, यह वीडियों उनके लोकसभा क्षेत्र कृष्णानगर का है। इन दिनों महुआ मोइत्रा पंचायत चुनाव में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना दीदी सुरक्षा कवच का प्रचार कर रही है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते ने किया कमेंट
वहीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा के इस वीडियों पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने कहा कि, मुझे भरोसा है कि, यह आपको कहां ले जाएगा।
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
वहीं, एक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, एमबीए चायवाली। एक अन्य यूजर ने लिखा कि, हर काम की कभी ना कभी शुरुआत होती है, मुझे पूरी उम्मीद है ये चाय अच्छी बनी होगी। मजाकीय अंदाज में एक व्यक्ति ने लिखा कि, चाय के साथ पकौड़े और होते तो अलग ही मजा आ जाता।
आपको बता दें कि, TMC सांसद महुआ मोइत्रा अपने निर्वाचन क्षेत्र में पंचायत चुनावों पर नजर रखते हुए 2023 में शुरू किए गए तृणमूल सरकार के नए अभियान 'दीदी सुरक्षा कवच' के लिए प्रचार कर रही हैं।
ये भी पढ़ें - General Manoj Pandey : सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय का बड़ा बयान, चीन की हर हिमाकत से निपटने के लिए भारतीय सेना तैयार
Comments (0)