Gujarat: गुजरात में कांग्रेस को मिली हार की समिक्षा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तीन सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग समिति का गठन किया है। यह समिति हाल ही में हुए गुजरात (Gujarat) के विधानसभा चुनावों के परिणामों की समीक्षा करेगी। आपको बता दें कि कमेटी दो हफ्तें के अन्दर पार्टी अध्यक्ष को रिपोर्ट submit करेगी।
चुनाव में 17 सीटों पर ही सिमट गई थी कांग्रेस
आपको बता दें कि इस बार गुजरात के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। वह 17 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी हैं। गुजरात में पार्टी का यह अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा। इससे पहले 1990 के चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे नीचे गिरा था। तब पार्टी को सिर्फ 33 सीटें मिली थीं। साल 2002 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 50 सीटें, जबकि 2007 में 59 सीटें मिली थीं। पिछले चुनाव में कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं।
भाजपा ने तोड़ा रीकॉर्ड
वहीं, भाजपा ने इस बार चुनाव जीतकर पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। भाजपा इस बार गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में 156 पर जीत हासिल की थी। भाजपा को इससे पहले साल 2002 के चुनाव में 127 सीटें मिली थीं, लेकिन इसके बाद हुए चुनावों में पार्टी की सीटें घटती गईं। 2017 के चुनाव में भाजपा को 99 सीटें ही मिली थीं।
Read More- Free Plot Scheme In MP: प्रदेश सरकार दे रही फ्री प्लाट, जानें कैसे करें अप्लाई
Comments (0)