इटावा: संसदीय चुनाव में शानदार प्रदर्शन से उत्साहित सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि समाजवादी पार्टी का अगला लक्ष्य 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का है। पार्टी अभी से ही इसकी तैयारी शुरू कर रही है। सपा के कार्यकर्ता जोर-शोर से इसमें जुट जाएं। वे मंगलवार को सैफई में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि करहल विधान सभा सीट को वे जल्द ही छोड़ेंगे। इसके लिए वे विधान सभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी में पार्टी को मजबूती देने का काम किया है जिसके लिए सभी को बधाई दी गई है।
संसदीय चुनाव में शानदार प्रदर्शन से उत्साहित सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का अगला लक्ष्य 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का है।
Comments (0)