कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी और JDS के बीच गठबंधन की सुगबुगाहट में अब एक नया मोड़ आया है। आपको बता दें कि, एक दिन बीजेपी के वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा ने कहा था कि, अमित शाह लोकसभा चुनाव में JDS को 4 सीट देने पर राजी हो गए हैं। इस तरह दोनों दलों ( BJP-JDS ) ने मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने का फैसला किया है।
एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि, येदियुरप्पा की कल की प्रतिक्रिया उनकी निजी प्रतिक्रिया है। अब तक, सीट बंटवारे या किसी भी चीज पर कोई चर्चा नहीं हुई है।