लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए प्रचार का गुरुवार को आखिरी दिन है। इस चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर 25 मई, शनिवार को मतदान होगा। सभी दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।
अमित शाह ने उत्तरप्रदेश के संत कबीर नगर में चुनावी सभा को संबोधित किया। शाह ने दावा किया कि पांचवें चरण के चुनाव के बाद भाजपा 310 का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब अगले दो चरण में एनडीए 400 पार की ओर बढ़ रहा है।
शाह ने लोगों से कहा, राहुल गांधी मिले तो बता देना कि कांग्रेस को 40 सीट भी मुश्किल से आ रही है। वहीं अखिलेश यादव तो उत्तर प्रदेश की 80 सीट में से सिर्फ 4 पर सिमट जाएंगे।
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए प्रचार का गुरुवार को आखिरी दिन है। इस चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर 25 मई, शनिवार को मतदान होगा। सभी दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।
Comments (0)