उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को मंगलवार को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया। टनल से बाहर निकालने के बाद AIIMS ऋषिकेश में सभी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी मजदूरों को सकुशल बाहर निकाले जाने पर अपनी खुशी जताई। उन्होंने इसे देवभूमि उत्तराखंड की दैवीय शक्ति करार दिया। तीरथ सिंह ने कहा कि, 17 दिनों तक टनल में फंसे रहने के बाद भी किसी को चोट नहीं लगी और सभी सुरक्षित हैं, यह देवभूमि में निवासरत देवी-देवताओं का ही आशीर्वाद है।
बीजेपी नेता तीरथ सिंह रावत ने अपने इस बयान में आगे कहा कि, विभिन्न एजेंसियों द्वारा रेस्क्यू का जो कार्य किया गया, वह सराहनीय है।