Sikkim: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (Chief Minister Prem Singh Tamang) ने ज्यादा बच्चे पैदा करने को लेकर जातीय समुदायों के लोगों से अपील की है उन्होंने कहा कि वे अपनी आबादी को बढ़ाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि दूसरा बच्चा पैदा होने पर सैलरी भी बढ़ाई जाएगी। जोरेथांग (jorethang) शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रेम सिंह तमांग ने ये बातें कही। सिक्किम मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (Chief Minister Prem Singh Tamang) ने कहा कि सिक्किम (Sikkim) की प्रजनन दर हाल के सालों में सबसे कम दर्ज की गई है, जिससे स्वदेशी समुदायों की आबादी घट गई है। तमांग ने कहा, “हमें महिलाओं सहित स्थानीय लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करके गिरती प्रजनन दर को रोकने की जरूरत है।”
वेतन वृद्धि का प्रस्ताव
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (Chief Minister Prem Singh Tamang) ने कहा कि, उनकी सरकार पहले ही सेवा में महिलाओं को 365 दिन का मातृत्व अवकाश और पुरुष कर्मचारियों को 30 दिन का पितृत्व अवकाश दे रही है जिससे उन्हें बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इसके अलावा, राज्य सरकार ने महिला कर्मचारियों को दूसरा बच्चा पैदा करने पर 1 वेतन वृद्धि और तीसरा बच्चा पैदा करने पर 2 वेतन वृद्धि देने का प्रस्ताव किया है। तमांग ने स्पष्ट किया कि यह वित्तीय लाभ केवल एक बच्चे वाली महिला को उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
IVF सुविधा शुरू की
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आम लोग भी कई बच्चे पैदा करने के लिए वित्तीय सहायता के पात्र होंगे, जिसका विवरण स्वास्थ्य और महिला एवं बाल देखभाल विभागों द्वारा तैयार किया जाएगा। तमांग ने कहा कि उनकी सरकार ने सिक्किम के अस्पतालों में IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) सुविधा शुरू की है जिससे कोई समस्या होने पर महिलाओं को गर्भधारण करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के द्वारा बच्चे पैदा करने वाली सभी माताओं को 3 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि, IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) सुविधा से अभी तक 38 महिलाएं गर्भधारण कर चुकी हैं और उनमें से कुछ मां भी बन चुकी हैं। बता दें कि सिक्किम की अनुमानित जनसंख्या वर्तमान में 7 लाख से कम है, जिसमें से लगभग 80 प्रतिशत स्वदेशी समुदायों के हैं।
पिछली सरकार पर निशाना
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (Chief Minister Prem Singh Tamang) ने सिक्किम के लोगों पर केवल एक बच्चा पैदा कर छोटा परिवार रखने का ‘दबाव’ बनाने के लिए पवन कुमार चामलिंग नीत पिछली सरकार पर निशाना साधा।
ये भी पढ़े- UAE से पाक पीएम शहबाज शरीफ की गुहार, बोले – PM मोदी से बात करा दो
Comments (0)