सीएम ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है। पशु तस्करी के मामले में CBI ने बड़ी कार्यवाही करेत हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से सियासी पारा चढ़ गया है। मंडल तृणमूल कांग्रेस के वीरभूम जिला अध्यक्ष हैं।
CBI उनके मेडिकर टेस्ट के लिए अस्पताल लेकर गई
अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी के बाद CBI उनके मेडिकर टेस्ट के लिए अस्पताल लेकर गई है। इस मामले में CBI मंडल के बॉडीगार्ड को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बता दें कि, अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी से ममता बनर्जी को बड़ा जटका लगा है। बीते कुछ दिनों से लगातार TMC के नेताओं पर भ्रष्टाचार समेत अन्य मामलों में कार्यवाही हो रही है।
2020 में पशु तस्करी के मामले में केस दर्ज किया था
बता दें कि CBI ने 2020 में पशु तस्करी के मामले में केस दर्ज किया था। इसमें अनुब्रत मंडल का नाम भी सामने आया था। CBI के अनुसार, 2015 से 2017 के दौरान सीमा सुरक्षा बल को 20 हजार से अधिक पशुओं के सिर कटे मिले थे।
ये भी पढ़े- सरकारी फरमान बना बहन- भाई के बीच बाधा जेल में बंद भाई को राखी नहीं बांध पाएंगी बहनें
CBI ने बीते दिनों इन्हें नोटिस देकर तलब किया था
बता दें कि अनुब्रत मंडल बीरभूम जिले के बाहुबली तृणमूल कांग्रेस के नेता कहे जाते है। CBI ने बीते दिनों इन्हें नोटिस देकर तलब किया था लेकिन वे यहां नहीं पहुंचे। इसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने बीरभूम जिले में उनके करीबी लोगों के यहां पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थई। इस छापेमारी में भारी संख्या में नकदी बरामद हुई थी।
ये भी पढ़े- देश में आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन का त्यौहार, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने दी बधाई
Comments (0)