लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल में तीसरी बार भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान है। एग्जिट पोल ( Exit Polls ) के नतीजों से NDA गदगद है। सी वोटर के एग्जिट पोल में NDA को 353 से 383 और इंडी गठबंधन को 152 से 182 सीट मिल रही है।
जयराम ठाकुर ने दावा किया कि, 4 जून को हिमाचल प्रदेश के साथ देश में कमल खिलेगा और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।