मोदी 3.0 सरकार के शपथ ग्रहण से पहले JDU के सीनियर नेता केसी त्यागी ने बयान देकर खलबली मचा दी थी। त्यागी ने दावा किया था कि, इंडी गठबंधन ने सीएम नीतीश कुमार को पीएम पद की पेशकश की थी। वहीं अब एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केसी त्यागी के बयान पर सवाल उठाये हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 में जनता ने बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं दिया। बीजेपी बहुमत के जादुई आंकड़े से चूक गयी। इस बार पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी NDA गठबंधन की अगुवाई करेंगे।