मुंबई के गोरेगांव पश्चिम में एमजी रोड पर स्थित सात मंजिला इमारत जय भवानी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। यह भीषण आग बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे लगी थी। अग्निशमन दल ने इस आग को लेवल दो का बताया था। आग ने विकराल रूप धारण किया और जानकारी के अनुसार 7 लोगों की जान चली गई। वहीं, 5 की हालत गंभीर है। 35 अस्पताल में भर्ती हैं और 4 लोगों को डिस्चार्ज दे दिया गया है।
वहीं फायर ब्रिगेड की करीब दस से बारह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 31 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि 14 घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग की प्रक्रिया जारी है।

Comments (0)