शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि, जिस तरह से महाराष्ट्र में एक सरकार को थोपा, वह पूरी तरह से अवैध है। ये सरकार संविधान के अनुसार नहीं बनी है। यह विधायकों के अयोग्य होने का मुद्दा है। शिवसेना नेता संजय राउत कहा कि, सर्वोच्च न्यायालय में एक फैसला हो रहा है, उससे पता चलेगा कि, देश में संविधान, क़ानून है या उसकी हत्या हो चुकी है।
ये भी पढ़ें - मिशन गगनयान की तैयारी लगभग पूरी, एक हफ्ते के लिए अंतरिक्ष की सैर के लिए जाएंगे भारतीय
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि, जिस तरह से प्रदेश में सरकार बनाई गई यह पूरी तरह से अवैध है। यह सरकार संविधान के अनुसार नहीं बनाई गयी है। संजय राउत ने आगे कहा कि, राज भवन ने सरकार बनवाई है। हमें विश्वास है कि, सुप्रीम कोर्ट न्याय देगा।
वहीं शरद पवार के बयान महा-विकास अघाड़ी का गठबंधन 2024 में साथ में चुनाव लड़ेंगे पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि शरद पवार साहब की जो भूमिका है वह समन्वय की भूमिका है और उस बारे में हम सब लोग बैठकर जरूर बात करेंगे। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि, कुछ लोग कह रहे सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमारे हित में होगा। मैं उनसे पूछा रहा हूं कि, सुप्रीम कोर्ट क्या उनके जेब में है।
Comments (0)