Bharat jodo yatra यूपी के गाजियाबाद पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कई दिग्गज मौजूद रहे। कांग्रेस की Bharat jodo yatra में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला भी शामिल हुए।
राहुल गांधी के निशाने पर BJP-RSS
राहुल गांधी ने एक बार फिर महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वस्थ्य जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में BJP पर जमकर बरसे, उन्होंने RSS पर भी कई तंज कसे और BJP-RSS पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि, BJP के लोग देश में नफरत और हिंसा फैला रहे हैं।
कांग्रेस देश से नफरत को मिटाना चाहती है
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, ये कांग्रेस और बीजेपी की लड़ाई नहीं है। वो हिंसा फैलाते हैं हम अहिंसा फैला रहे हैं। हम डर को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि, बीजेपी के लोग नफरत की राजनीति करते हैं और नफरत को मोहब्बत से काटा जा सकता है। कांग्रेस देश से नफरत को मिटाना चाहती है।
मेरे भाई तुम योद्धा हो - प्रियंका गांधी
यहां प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे कहा कि, मेरे भाई तुम योद्धा हो। उन्होंने इसके अलावा कहा कि, मोहब्बत की दुकान की फ्रेंजाइजी हर गली में खोलिए। आगे प्रियंका गांधी ने कहा कि, लोग पूछते हैं कि, आपके भाई को ठंड नहीं लगती है, वो (राहुल गांधी) एक टी शर्ट पहनकर चलते हैं। मैं उन लोगों से कहती हूं कि, ये सत्य का कवच पहना है, इश्वर इनका ( राहुल गांधी ) को सुरक्षित रखेगा।
यात्रा ने किया यूपी में प्रवेश
आपको बता दें कि, भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से हुई थी जो अब तक नौ राज्यों के 46 शहरों को कवर कर चुके हैं। करीब 28 सौ किलोमीटर से ज्यादा पैदल चल चुके हैं। अब यात्रा उत्तर प्रदेश में पहुंच चुकी है। इसके बाद हरियाणा, पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर में प्रदेश करेगी। यहां पर यात्रा का समापन होगा।
ये भी पढ़ें - Bharat jodo yatra : राहुल के स्वागत में बहन प्रियंका ने कहा – मेरे बड़े भाई तुम पर गर्व है, तुम योद्धा हो
Comments (0)