भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देहरादून में एक कार्यक्रम में कहा कि, पिछले 11 साल में सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा चक्र को चाक चौबंद किया है। आंतरिक सुरक्षा हो या बाहर के दुश्मनों से सुरक्षा की बात हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने सुरक्षा चक्र को मजबूती दी है।
पहलगाम घटना ने देश को झकझोरा दिया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, हमने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हर मुद्दे पर सरकार के एटीट्यूड और एक्शन के तरीके को बदला है। ये बदलाव दुनिया को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखने को मिला है। पहलगाम आतंकी हमले में आतंकवादियों ने जिस तरह धर्म पूछकर लोगों को निशाना बनाया, उसने पूरे देश को झकझोरा।
आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा अभिशाप है
राजनाथ सिंह ने कहा कि, आंतकवादियों को तो भारतीय सेना ने जवाब दे दिया है लेकिन इस तरह की घटनाएं भविष्य में न हों, यह बात भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा एक बेहद अहम मुद्दा है। अब सिर्फ सरकारों के स्तर पर नहीं, बल्कि जनता के स्तर पर भी इस आतंकवाद के खिलाफ सतर्क होने का समय है। रक्षामंत्री ने आगे कहा कि, आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा अभिशाप है। यह मानवीय सभ्यता के सबसे अहम मूल्यों का दुश्मन है।
Comments (0)