आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है। इस मौके पर देशभर में कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। इस दौरान भाजपा मुख्यालय में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद नड्डा मीडिया से रूबरू हुए।
गरीबों का सशक्तिकरण कर रहे हैं पीएम मोदी
नड्डा (J. P. Nadda) ने कहा कि भाजपा के लाखों कार्यकर्ता भी हर बूथ पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों के प्रति समर्पित है और उनके आदर्शों पर चल रही है। पीएम मोदी द्वारा गरीबों और दलितों को सशक्त किया जा रहा है।
नई दिल्ली, भाजपा मुख्यालय में 'भारत रत्न' बाबासाहेब डाॅ.भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) April 14, 2023
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में सरकार बाबासाहेब के मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय, आर्थिक सुदृढ़ीकरण व अंत्योदय से सबका विकास सुनिश्चित कर रही है। pic.twitter.com/Fxu0gm9trG
संविधान के चीफ आर्किटेक्ट रहे अंबेडकर- JP Nadda
नड्डा ने आगे कहा, "बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर संविधान के चीफ आर्किटेक्ट रहे। उन्होंने भारत के संविधान में सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय और प्रजातंत्र किस तरह से मजबूत हो सकता है, इसकी नींव उन्होंने संविधान के माध्यम से रखी थी।"
भारत की तरक्की में उनका योगदान
आज भारत तेजी से तरक्की कर रहा है और इसमें बाबा साहेब ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने संवैधानिक ढांचे में पूरे समाज को एक साथ आगे बढ़ने का प्रावधान किया था। यदि आप वास्तव में अंबेडकर जी का सम्मान करना चाहते हैं, तो आपको उनके नक्शेकदम पर चलना चाहिए। यह सब हमारा कर्तव्य है और भाजपा उनकी नीतियों पर चल कर आगे बढ़ रही है।
नड्डा (J. P. Nadda) ने ये भी कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा जितने भी कार्यक्रम किए जा रहे हैं, वो सामाजिक न्याय की ओर जाते हैं, आर्थिक सुदृढ़ीकरण की ओर जाते हैं और वो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्तिकरण की ओर जाते हैं।
Nitin Gadkari को धमकी देने वाले शख्स ने किए कई खुलासे, लश्कर-ए-तैयबा के भी….
Comments (0)