Cold Wave Alert : देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के कहर को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। वहीं राजधानी दिल्ली में हड्डी कपा देने वाली सर्दी पड़ रही हैा। तो उधर, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का दौर जारी है। कई राज्यों में बारिश का मौसम (Cold Wave Alert) बना हुआ है। जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों से भी ज्यादा ठंड राजस्थान और बिहार के कुछ जिलों में पड़ रही है। पटना का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं पर राजस्थान के जोबनेर (जयपुर) में लगातार चौथे दिन पारा -2.5 डिग्री सेल्सियस (Cold Wave Alert) दर्ज किया गया।
ऐसा है राजधानी का मौसम
राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घने कोहरे की वजह से कई ट्रेनें देर से चली। राष्ट्रीय राजधानी में ठंड बढ़ने से लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि,शनिवार को दिल्ली के रिज इलाके में 1.5 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान पहुंचा और सफदरजंग में 2.2 डिग्री सेल्सियस तक टेम्प्रेचर रिकॉर्ड किया गया। सुबह 6 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक, कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट में 20 फ्लाइट्स डिले हुईं। हालांकि, किसी भी प्लेन के डायवर्ट होने की सूचना नहीं है। वहीं, दिल्ली पहुंचने वाली 36 ट्रेनें लगभग 5 से 6 घंटे लेट रहीं।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
देशभर में सर्दी के कहर को देखते हुए इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने उत्तर भारत के कई इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि, तापमान में अगले 2 से 3 दिनों में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद कई जगहों पर टेम्प्रेचर 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा। हालांकि मौसम विभाग ने MP को लेकर आशंका जताई है कि अगले 2 दिनों में यहां का टेम्प्रेचर लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। वहीं पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में ठंड बढ़ने से लोगों का काफी दिक़्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 42 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। Read more- Himachal Pradesh: सुखविंदर सुक्खू के मंत्रिमंडल का हु्आ विस्तार, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
मेरठ में कलेक्टर ने किया निरिक्षण
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में तापमान में गिरावट के कारण ज़िलाधिकारी दीपक मीणा ने शेल्टर होम, बस स्टैंड और गौशाला का निरीक्षण किया।कोल्ड वेव से पुश और जनहानि न हो उसके लिए अस्थाई और स्थाई शेल्टर होम में अलाव, कंबल की जांच कर रहे हैं। स्कूल की छुट्टियां 12 तक कर दी गई हैं और 9वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों का समय 10 बजे किया है।
Comments (0)