लोकसभा चुनाव 2024 अब अपने अंत चरण में है। सभी राजनीतिक दलों के नेता लगातार चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं। इसके साथ ही ये नेता एक दूसरे पर जमकर जुबानी तीर भी छोड़ रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश स्थित गाजीपुर में रैली करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जुबानी हमला बोला। यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि, ये लोग (बीजेपी के) थर्रा गए हैं... उनको समझ नहीं आ रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि, गाजीपुर के लोगों की जिम्मेदारी है कि, अपनी लोकसभा तो जिताएं ही, बलिया की भी मदद करें। सभी की निगाहें गाजीपुर पर है।