देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत के लोगों से एक सीरियल देखने की अपील की है। ये सीरियल भारत के स्वतंत्र संग्राम की समग्र गाथा। ये सीरियल हाल ही में दूरदर्शन पर लॉन्च हुआ है। इसमें स्वाधीनता संग्राम के अनसंग हीरोज ने जो बलिदान दिए उन्हें दिखाया जाएगा। पीएम मोदी ने मन की बात में इस सीरियल का जिक्र किया है।
भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा सीरियल देंखे
पीएन मोदी ने कहा कि वे स्वराज, भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा सीरियल देंखे। उन्होंने कहा कि ये बढ़िया इनीशिएटिव है। इससे देश की नई पीढ़ी अनसंग हीरो और हीरोइन के बारे में जानेगे जिन्होंने देश के स्वाधीनता संग्राम में हिस्सा लिया था। मैं आप सबसे अपील करुंगा कि वक्त निकालकर इसको देखें, ताकि इन महान नायकों के बारे में हमारे देश में एक नई जागरुकता फैले।
इंग्लिश और 9 अलग रीजनल भाषाओं में डब किया जाएगा
स्वराज सीरियल हर रविवार रात 9 बजे दूरदर्शन पर आता है। इसमें 75 एपिसोड्स हैं जो कि 75 हफ्तों तक दिखाएं जाएंगे। इस शो को इंग्लिश और 9 अलग रीजनल भाषाओं में डब किया जाएगा। ये भाषांए हैं तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती, उड़िया, बंगाली, असमी।
17 अगस्त को इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग भी अटेंड कर चुके हैं
पहले एपिसोड में 1948 में वास्कोडिगामा के भारत आने की यात्रा दिखाई गई थी। आगे के एपिसोड्स में स्वाधीनता संग्राम के लीडर्स दिखाएं जाएंगे। जैसे- रीना अबक्का, बख्शी जगबंधु, कामहा मुर्मू वगैरह। पीएम मोदी बीते दिनों 17 अगस्त को इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग भी अटेंड कर चुके हैं।
Comments (0)