आप नेता सासंद संजय सिंह को दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कल यानी की बुधवार ED ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इसे लेकर अब विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. में शामिल विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर हमलावर हो रही हैं। वहीं केजरीवाल ने संजय सिंह की गिरफ्तारी को 'गैरकानूनी' बताया। वहीं इस माले पर अखिलेश यादव ने बीजेपी को 'धमकीजीवी' बताया है।
बीजेपी पर भड़के अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने एक्स ( ट्वीटर ) से पोस्ट करते हुए लिखा कि, भारतीय जनता पार्टी कभी पत्रकारों तो कभी सांसदों को गिरफ्तार कर रही है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का कहना है कि, अगर देश की सवा सौ करोड़ जनता भाजपा के खिलाफ खड़ी हो जाएगी तो क्या वह विरोध करने वाले करोड़ों देशवासियों को जेल भेज देगी।
अब 'धमकीजीवी भाजपा' जाने वाली है
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि, जब जन सैलाब उमड़ता है तो जेल छोटी पड़ जाती है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आगे अपने लेख में लिखा है कि, देश के लिए भारतीय जनता पार्टी वाले कभी जेल तो गए ही नहीं हैं, इसीलिए इन्हें ये नहीं पता कि, हमारे देश में जेल का डर दिखाकर जीत हासिल नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए लिखा कि, अब 'धमकीजीवी भाजपा' जाने वाली है।
छापे हारती हुई बीजेपी की निशानी है
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में पत्रकारों का जिक्र किया है। आपको बता दें कि, मंगलवार ED ने दिल्ली के एक निजी वेब पोर्टल न्यूजक्लिक के 30 ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिस पर सपा प्रमुख ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया और कहा था कि, छापे हारती हुई बीजेपी की निशानी है।
Comments (0)