उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने एक बार फिर से महाराष्ट्र की शिंदे सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने शिंदे गुट के विधायकों की अयोग्यता को लेकर कहा कि, ये विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र माना जाता है, लेकिन क्या यहां अब भी लोकतंत्र है। ठाकरे ने आगे कहा कि, होर्डिंग्स पर पैसा खर्च किया जा रहा है, लेकिन किसानों की मदद अभी तक नहीं पहुंची। महिलाओं पर अत्याचार बढ़े, वारकरियों पर लाठियां बरसाई गईं।
आदित्य ठाकरे ने इस दौरान अध्यक्ष भूमिका पर कहा कि, विधायक उनके बच्चों का अपहरण कर रहे हैं। 40 विधायक गद्दार हैं, उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए।