पीएम मोदी ने शुक्रवार को संत-कवि कनक दास की जयंती के अवसर पर यहां विधान सौध के पास विधायक गृह परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम ने परिसर में रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। कनक दास जी का जन्म आज के दिन 1509 में हुआ था। हर साल उनकी जयंती को ‘कनक जयंती’ के रुप में मनाया जाता है और इस दिन क्षेत्रीय सार्वजनिक अवकाश होता है। ‘कीर्तन’ और ‘उगाभोग’ के लिए उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की।
इस कार्यक्रम के कई राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे
कागिनेले कनक गुरु पीठ के निरंजनानंद पुरी स्वामीजी और वाल्मीकि प्रसन्नानंद स्वामीजी के अलावा कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, मंत्रिमंडल के कई सदस्य, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और राज्य विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े केगेरी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। कनक दास और वाल्मीकि राज्य में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। पीएम ने इन दोनों को श्रद्धांजिल अर्पित करने के इस कार्यक्रम के कई राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।
ये भी पढे़- ममता बनर्जी ने कहा – तृणमूल में सभी नेता चोर नहीं
विधायकों और अधिकारियों ने किया उनका स्वागत
मोदी शुक्रवार सुबह बेंगलुरु पहुंचे, जहां पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, सीएम बसवराज बोम्मई, मंत्रिमंडल के कई सदस्यों, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, भाजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्य बी. एस. येदियुरप्पा, पार्टी के विधायकों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
Comments (0)