Swami Vivekananda: हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) की जंयती होती है जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) के रुप में मनाया जाता है। कम उम्र में संन्यासी बनने वाले स्वामी विकेकानंद (Swami Vivekananda) ने 19वीं शताबदी के अंत में विश्व मंच पर हिंदू धर्म को मजबूत पहचान दिलाई थी। स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, उनकी शिक्षाएं युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने और बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया ट्वीट
राष्ट्रपति (President) ने ट्वीट कर लिखा कि, स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें मेरा नमन। एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व जिसने आध्यात्मिकता व देशभक्ति को जोड़ा और विश्व स्तर पर भारतीय मूल्यों का प्रचार किया। उनका जीवन और शिक्षाएं युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने और बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं।
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके विचार और आदर्श देशवासियों का हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, "स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर सादर नमन। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिकता और कर्मठता के लिए सदैव प्रेरित करता है। उनके महान विचार और आदर्श देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) आज शाम कर्नाटक के हुबली में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव (National Youth Festival) का उद्घाटन करेंगे। इस साल महोत्सव का विषय विकसित युवा-विकसित भारत है। ये कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित किया जाता है जो स्वामी विवेकानंद की जंयती पर उनके विचारों, शिक्षा और योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है।
अमित शाह ने किया ट्वीट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने भी स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, विवेकानंद जी जातिवाद व सामाजिक आडंबरों के प्रखर आलोचक व सामाजिक समरसता के पक्षधर थे। उन्होंने युवाओं में राष्ट्र चेतना जागृत करने के साथ आधुनिकता से अध्यात्म को जोड़ने के विचार दिए। उनका असीम ज्ञान व प्रेरक विचार युगों-युगों तक युवाओं के लिए प्रेरणा का एक केंद्र बने रहेंगे।
30,000 से अधिक युवा शामिल होंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) उद्घाटन समारोह में युवाओं से अपना विजन शेयर करेंगे। 5 दिवसीय प्रोग्राम में देशभर से 30,000 से अधिक युवा शामिल होंगे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Chief Minister Basavaraj Bommai) ने कहा कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव में 28 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों के युवा प्रतिनिधि अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर कर्नाटक में पहली बार राष्ट्रीय युवा महोत्सव (National Youth Day) का आयोजन हो रहा है।
ये भी पढे़- Mahua Moitra : महुआ मोइत्रा ने चाय बनाते हुए ली BJP की चुटकी, बोली – क्या पता यह मुझे कहां ले जाए ?
Comments (0)