दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वहीं चुनाव को देखते हुए सत्ता दल आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग के साथ ही वादों का पिटारा भी खोल दिया है। जहां आप के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली की जनता से हर दिन नए- नए वादे कर रहे है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने राज्य की महिलाओं के लिए बड़े तोहफे का ऐलान किया है।
हाल ही में AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने ‘महिला सम्मान योजना’के तहत महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये देने का ऐलान किया था।