कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल में बढ़ रहे डेंगू के मामलों को लेकर सीएम ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोलते हुए इसे 'ममता मेड डेंगू' करार दिया है। वहीं इस बयान को लेकर TMC ने कहा कि, कांग्रेस को I.N.D.I.A गठबंधन की मर्यादा पार नहीं करनी चाहिए। आपको बता दें कि, अधीर ने राज्य में डेंगू के बढ़ते मामलों पर कहा कि, यह डेंगू तो मैन मेड डेंगू है। दूसरे शब्दों में कहें तो ममता मेड डेंगू है। कांग्रेस नेता ने आगे सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि, दीदी ने बंगाल के लोगों को लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। सरकार ने कह दिया है कि हम कुछ नहीं कर सकते हैं।
बंगाल में राक्षसी राज चल रहा है - अधीर रंजन चौधरी
अधीर रंजन चौधरी ने सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि, बंगाल में राक्षसी राज चल रहा है। उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि, डेंगू से हो रही मौतों पर पर्दा डाला जा रहा है। मौत की वजह नहीं बताई जा रही है। सामान्य मौत बताई जा रही है जिससे सरकार की छवि खराब न हो। बंगाल में क्या चल रहा है? इस बंगाल में राक्षसी राज चल रहा है। वहीं कांग्रेस नेता के बयान पर पलटवार करते हुए TMC ने कहा गया कि, कांग्रेस को I.N.D.I.A गठबंधन की मर्यादा का पालन करना चाहिए।
चौधरी को I.N.D.I.A गठबंधन की लाइन बरकरार रखनी चाहिए
TMC के सीनियर नेता कुणाल घोष ने कहा कि, डेंगू एक समस्या है, किन्तु स्थानीय अफसर इसका मुकाबला करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, अधीर रंजन चौधरी को I.N.D.I.A गठबंधन की लाइन बरकरार रखनी चाहिए। वे दोहरी नीति अपना रहे हैं, गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व को इस समस्या पर विचार करना चाहिए। इसके साथ ही TMC नेता ने आरोप लगाया कि, कांग्रेस एवं CPM पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का सहयोग कर रही हैं।
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस एवं CPM बीजेपी की मदद कर रहे हैं
कुणाल घोष ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि, हमारा नेतृत्व ममता बनर्जी एवं अभिषेक बनर्जी, कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के शीर्ष नेतृत्व के सहयोगी हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस एवं CPM मिलकर TMC की ममता सरकार को परेशान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सहायता कर कर रहे हैं।
Comments (0)