उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए जोरो- शोरों से प्रचार कर रहे हैं। सीएम योगी ने पिछले 54 दिनों में 11 राज्यों में जाकर पार्टी और प्रत्याशियों के पक्ष में धुआंधार प्रचार किया। यही नहीं मुख्यमंत्री योगी अब तक 170 चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा ले चुके हैं। जिसमें 137 जनसभा, 15 प्रबुद्ध सम्मेलन और 12 रोड शो शामिल हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी ने काशी में नारी वंदन कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन में भी हिस्सा लिया। वहीं, लोकसभा संचालन समिति की दो बैठकें भी की।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए जोरो- शोरों से प्रचार कर रहे हैं
Comments (0)