Bageshwar Dham - मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम का मुंबई में आज दूसरा दिन है। (Bageshwar Dham) महाराष्ट्र के ठाणे में आयोजित किए जा रहे दिव्य दरवार को लेकर धीरेंद्र शास्त्री को दी पुलिस ने चेतावनी दी है। वहीं पुलिस ने आयोजकों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि, शास्त्री ऐसा कोई विवादित बयान नहीं देंगे, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका हो। बता दें कि, राजनीतिक दलों ने धीरेंद्र शास्त्री का विरोध करते हुए आयोजन के खिलाफ पुलिस को लिखित चिट्ठी दी थी।
महाराष्ट्र पुलिस ने दिया धीरेंद्र शास्त्री को नोटिस
महाराष्ट्र के ठाणे में बागेश्वर धाम पं. धीरेंद्र शस्त्री का दो दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है। इसी बीच महाराष्ट्र पुलिस उनके खिलाफ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा महाराष्ट्र पुलिस ने धीरेंद्र शास्त्री को चेतावनी देते हुए कहा है कि, वे (धीरेंद्र शास्त्री) कोई विवादित बयान न दें । महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा जारी किए गए नोटिस में लिखा है कि, कार्यक्रम के आयोजन के चलते उमड़ती भीड़ काबू में रखना होगा। कानून व्यवस्था को बनाए रखना होगा और धीरेंद्र शास्त्री की तरफ से कोई ऐसा बयान न दिया जाए जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे।
NCP- कांग्रेस ने किया धीरेंद्र शस्त्री का विराध
वहीं धीरेंद्र शास्त्री का कई राजनीतिक संगठन विरोध कर रहें हैं। इसी क्रम में NCP विधायक जीतेंद्र आव्हाड ने ट्वीट कर शास्त्री पर निशाना साधते हुए कहा कि, यह दुर्भाग्यपुर्ण है कि, संत तुकाराम महाराज का अपमान करने वाले प्रवचन महाराष्ट्र में हो रहे हैं। वहीं कांग्रेस के नाना पटोले ने भी निशाना साधते हुए राज्य की शिंदे सरकार को पत्र लिखते हुए कहा कि, धार्मिक नेता को राज्य में प्रवेश न दिया जाए।
धर्म का विरोध करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा
वहीं सनातन का झंड़ा थामें हुए और देश को हिंदू राष्ट्र बनाने का सपना देखने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने इसका विरोध करते हुए कहा कि, धर्म का विरोध करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। आगे बोलते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, पूरे भारत को भगवान राम का भारत बनाया जाएगा। मुझे पता है कि, वे मुझे नहीं छोड़ेंगे, लेकिन हम उन्हें भी नहीं छोड़ेंगे।
ये भी पढ़ें - MP Politics: छिंदवाड़ा को लेकर वीडी शर्मा का बड़ा बयान, कहा- ‘किसी का गढ़ नहीं, 2023-24 में यहां बीजेपी रचेगी इतिहास’
सनातन गुरु धीरेंद्र शास्त्री से ऐसे शब्दों का प्रयोग करने की अपेक्षा नहीं थी। आपको बता दें कि, इससे पहले भी धीरेंद्र शास्त्री जब आप की अदालत में आए थे तो रजत शर्मा के किए गए सवालों पर उन्हें लोगों की खूब वाहवाही तो मिली, लेकिन वहां भी उन्हें अपने ज्ञान का सदुपयोग करने की सलाह दी गई थी।
Comments (0)