Bharat Jodo Yatra - कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था कि, उन्होंने राहुल गांधी को मार डाला और उन्हें अपनी छवि की परवाह नहीं हैं। राहुल गांधी की इस बात पर असदुद्दी ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने उन पर जमकर निशाना साधा है। ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने तंज कसते हुए कहा कि, अगर राहुल गांधी मर गए है तो यात्रा में जो घूम रहा है वो जिन्न है क्या?
Asaduddin Owaisi ने कसा राहुल गांधी पर तंज
AIMIM चीफ ने आगे राहुल गांधी की सर्दी में टी-शर्ट न पहने वाले मामले को भी उठाया। ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि, वह 50 साल के हो गए है, लेकिन वह बोलते है कि उन्हें ठंड नहीं लगती है, जबकि पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड़ पड रही है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि, राहुल गांधी पीएम बनने का सपना तो नहीं देख रहे हैं। आपको बता दें कि, कांग्रेस ओवैसी को भारतीय जनता पार्टी की 'B' बताती है।
30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में संपन्न होगी यात्रा
7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरु हुई थी जो 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में खत्म होगी। यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भारत जोड़ो यात्रा को संपन्न करेंगे। आपको बता दें कि, यह यात्रा अभी तक केरल, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु,महाराष्ट्र, तेलंगाना, मप्र, दिल्ली, राजस्थान यूपी जैसे राज्यों से गुजर चुकी है और अब पंजाब में है। यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर हैं।
21 राजनीतिक दलों के नेताओं को न्योता भेजा गया है
भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर कांग्रेस विपक्ष की ताकत को दिखाना चाहती है, जिसके लिए 21 राजनीतिक दलों के नेताओं को न्योता भेजा गया है। kcr, दिल्ली के सीएम केजरीवाल,देवगौड़ा और AIMIM चीफ ओवैसी समेत लगभग 8 राजनीतिक दलों के नेताओं को नहीं बुलाया गया हैं। आपको बता दें कि, ओवैसी को कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी की बी टीम बताती है।
ये भी पढ़ें - RSS प्रमुख का बयान, बताया क्या है स्वयंसेवकों का आदर्श, भगवान हनुमान और छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर कही ये बात
Comments (0)