RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राम मंदिर और राम जन्मभूमि को लेकर दिया बड़ा बयान। उन्होंने कहा कि, राम मंदिर का निर्माण नफरत की जमीन पर हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, हम हे राम में विश्वास करते हैं, जय श्री राम में नहीं।
नफरत की जमीन पर राम के मंदिर का निर्माण
RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आगे कहा कि, भारत की भूमि राम और कृष्णमय मानी जाती थी। अब सब खत्म हो गया है। अब राम रामायण से भाग जाएंगे। कण-कण से हट जाएंगे। यह भारत राम का नहीं रहेगा। केवल एक मंदिर राम का रहेगा। नफरत की जमीन पर राम के मंदिर का निर्माण हो रहा है। राम उसी एक मंदिर में बैठ जाएंगे। पत्थरों के बीच रहेंगे, हृदय के बीच में नहीं रहेंगे। RSS वाले यही कर रहे हैं।
देश में उन्मादियों के राम बचे है
जगदानंद सिंह ने कहा कि, इंसानियत से बड़ा इस देश में उन्मादियों के राम बचे है। बाकी सब से राम खत्म हो गए है। वह अपने राम को कैद कर लेगे, यहां तो राम का असली वास शबरी की झोपड़ी में है। उन्होंने कहा कि, जब वह (भगवान राम) खुद थे तब न वह अयोध्या में कैद हुए, न ही रावण को हराने के बाद लंका में उनका वास हुआ।
जगदानंद सिंह ने कहा कि, देश में सदियों से जनता रामायण को लेकर बैठी है, सुबह से लेकर शाम तक जपती है, क्योंकि, उसे वहां राम मिलते है। उन्होंने RSS पर तंज कसते हुए कहा कि, RSS वालों को पता नहीं कि, लोगों के दिल से छीनकर राम को पत्थर के आलीशान महल में कैद नहीं किया जा सकता है।
बीजेपी का पलटवार
बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने जगदानंद सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि, इससे पहले उन्होंने ( जगदानंद सिंह) PFI पर प्रतिबंध के चलते हिंदुओं को निशाना बनाते हुए विवादित बयान दिया था। वह लगातार हिंदू आस्था पर चोट करते है, जिससे उन्हें वोट बैंक मिलता रहे। ये कोई संयोग नहीं हैं, बल्कि वोट बैंक का प्रयोग हैं।
ये भी पढ़ें - CG NEWS : छत्तीसगढ़ को एक और राष्ट्रीय अवार्ड, CM बघेल ने दी बधाई
Comments (0)