दिल्ली मेट्रो के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। DMRC ने एक नया ऐप लॉन्च किया है। जिसमें कई ऐप के बीच झंझट किए बिना दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक मोबाइल ऐप दिल्ली सारथी 2.0 से ही अपनी बाइक टैक्सी बुक की जा सकती है। यात्रियों के लिए यह नई सुविधा डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने लॉन्च की। इसमें दो तरह की बाइक टैक्सियों की सेवा ले सकते हैं। लॉन्च की गई ऐप के जरिए दो प्रकार की बाइक टैक्सियां मिलेंगी। जिसमें पहली SHERYDS जो महिलाओं के लिए होगी। दूसरी RYDR सभी यात्रियों के लिए होगी।
दिल्ली मेट्रो के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। DMRC ने एक नया ऐप लॉन्च किया है। जिसमें कई ऐप के बीच झंझट किए बिना दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक मोबाइल ऐप दिल्ली सारथी 2.0 से ही अपनी बाइक टैक्सी बुक की जा सकती है।