कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान पर सत्ताधारी पक्ष लगातार हमलावर हो रहा है। दोनों सदनों में भी राहुल गांधी के बयान को लेकर एनडीए (NDA) के सांसद प्रदर्शन कर रहे हैं। तो वहीं रोज केंद्रीय मंत्री भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में आज केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू (Kiren Rijiju) ने भी प्रेस वार्ता कर राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
भारत विरोधी ताकतें एक ही भाषा बोलती
कानून मंत्री ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह दुखद है कि एक सांसद ही संसद की प्रतिष्ठा को कम कर रहा है। "सभी भारत विरोधी ताकतें एक ही भाषा बोलती है। भारत विरोधी गिरोह के सदस्य एक ही तर्ज पर बात करते हैं, वे राहुल गांधी जो कहते हैं उसे दोहराते हैं।"
देश का अपमान नहीं सहेंगे: Kiren Rijiju
रिजिजू ने राहुल गांधी के "देश में बोलने की आजादी नहीं है" वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, "जो व्यक्ति इस देश में सबसे ज्यादा बोलता है, और दिन-रात सरकार को निशाना बनाता है वह विदेश में कहता है कि उसे भारत में बोलने की आजादी नहीं है।"
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, राहुल गांधी कांग्रेस को डुबो सकते हैं हमें परवाह नहीं है। लेकिन अगर वह देश को का अपमान करने की कोशिश करते हैं तो हम नागरिक के रूप में चुप नहीं रहेंगे। "देश ने कांग्रेस के नेतृत्व को खारिज कर दिया है इसका यह मतलब नहीं कि वह(राहुल) विदेश में देश को बदनाम करें।" रिजिजू ने अपने बयान में कहा
‘राष्ट्रीय पुरुष आयोग’ बनाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका, दिए गए ये तर्क
Comments (0)