दिल्ली में जल संकट पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर पानी चोरी का आरोप लगा दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली सरकार के संरक्षण में पानी की चोरी हो रही है। दिल्ली में जो आज पानी की कमी हो रही है, उसकी जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ दिल्ली सरकार, दिल्ली जल बोर्ड और उसके अधिकारी हैं।
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में पानी की किल्लत दिल्ली सरकार द्वारा रची गई एक सोची-समझी साजिश है। जिसके तहत AAP सरकार ने अपने भ्रष्टतंत्र को जारी रखते हुए इसे पैसा कमाने का जरिया बना लिया है। मुनक नहर के किनारे टैंकर्स लाइन से लगाये जाते हैं, जिसमें पानी भरकर उसे शहर के उन इलाकों में मनमाने ढंग से बेचा जा रहा है जहां पानी की किल्लत है।

Comments (0)