Lok Sabha Election 2024: सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के सातवें व आखिरी चरण के लिए प्रचार-प्रसार का शोर थम गया। गुरुवार 30 मई को इसका अंतिम दिन था। अब इसके लिए शनिवार 1 जून को मतदान होगा और 4 जून को सभी चरणों के परिणाम की घोषणा होगी। लोकसभा चुनाव के इस आखिरी फेज में देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर वोटिंग होंगी। जिनमें सबसे ज्यादा पंजाब और यूपी की 13-13 सीटें हैं। इसके अलावा पं. बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की 1 सीट शामिल है।
सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के सातवें व आखिरी चरण के लिए प्रचार-प्रसार का शोर थम गया। गुरुवार 30 मई को इसका अंतिम दिन था।