AAP - गुजरात के सूरत में आम आदमी पार्टी (AAP) को बहुत बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के सीएम और राष्ट्रीय संयोजक के अरविंद केजरीवाल की पार्टी के 6 पार्षदों ने प्रदेश सरकार में गृह मंत्री हर्ष सिंघवी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, स्वाति क्यादा, निराली पटेल, धर्मेंद्र वावलिया, अशोक धामी, किरण खोखानी और घनश्याम मकवाना ने बीजेपी में शामिल हो गए है।
सूरत में AAP ने निकाय चुनाव में 27 सीट जीती थी
आपको बता दें कि, ये सभी नेता आम आदमी पार्टी के टिकट पर सूरत में पार्षद का चुनाव जीतकर नगर निगम पहुंचे थे। साल 2021 में गुजरात में हुए नगर निकाय चुनाव के दौरान सूरत नगर निगम में आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीद से कहीं अच्छा प्रदर्शन करते हुए 27 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं विधानसभा में आप ने 5 सीटों पर कब्जा किया है।
गुजरात के सूरत नगर निगम में कुल 120 वार्ड हैं
आपको बता दें कि, गुजरात के सूरत नगर निगम में कुल 120 वार्ड हैं। इन वार्डों में से 93 पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना कब्जा जमाया था, तो वहीं 27 सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली थी। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया था। सूरत नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट नहीं मिल पाई थी।
ये भी पढ़ें - CONGRESS: कांग्रेस ने निरमा पोस्टर जारी कर कसा भाजपा पर तंज, लिखा – दूध सी सफेदी बीजेपी से आए, कलंकित नेता भी खिल-खिल जाए
Comments (0)