संजय राउत ने कहा कि, महाविकास आघाड़ी (MVA) मजबूत और एकजुट है। महाराष्ट्र में यह एक इकाई के रूप में हर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगा। संजय राउत ने आगे कहा कि, सहयोगी दल प्रदेश में अधिक से अधिक सीट जीतने के लिए हर सीट पर एक इकाई के रूप में चुनाव लड़ेंगे।
संजय राउत ने कहा कि, हमने आंबेडकर को आज औपचारिक न्योता भेजा और उनसे फोन पर बात की। (एमवीए) दिल्ली के नेताओं ने भी उनसे बात की और वह संतुष्ट हैं।