आज देशभर में जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर हर जगह हरे रामा हरे कृष्णा के जयकारे गुंज रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की बधाई दी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान कृष्ण की जीवन लीला से लोक-कल्याण हेतु निष्काम कर्म करने की शिक्षा मिलती है। मेरी कामना है कि ये पावन पर्व हम सभी को मन, वचन और कर्म से सबके हित को प्राथमिकता देने की प्रेरणा प्रदान करें।
पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी
पीएम मोदी ने भी इस अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन-पुनीत अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति और उल्लास का ये उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। जय श्रीकृष्ण!
गृह मंत्री ने सभी देशवासियों को बधाई दी
गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस मौके पर सभी देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, समस्त देशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
ये भी पढ़े- महाराष्ट्र में दही हांडी को मिला खेल का दर्जा, गोविंदा को नौकरियों में भी मिलेगा आरक्षण
अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को बधाई दी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर देशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। ट्वीट कर कहा कि, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। देवकीनंदन भगवान श्रीकृष्ण जी की कृपा आप सभी पर सदा बनी रहे। जय श्री कृष्णा।
Comments (0)