Free ration 2023 : साल 2023 शुरु होने में कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में सरकार ने देश के 80 करोड़ लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अब लोगों को फ्री राशन मिलेगा। अब लोगों को दिसंबर 2023 तक खाद्यान्न के लिए एक रुपये का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। सरकार इस पर प्रति वर्ष लगभग 2 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी है। बताया गया है कि केंद्रीय कैबिनेट में वन रैंक वन पेंशन का भी रिवीजन हुआ है। माना जा रहा है कि इस पर भी जल्द से जल्द फैसला लिया जा सकता है। केंद्र सरकार यह निर्णय चुनावी वर्ष को लेकर बड़ा निर्णय माना जा रहा है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के तहत फैसला
केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने ऐलान किया है कि देश के गरीब व्यक्तियों के लिए कोरोना काल के दौरान दिया जाने वाला मुफ्त खाद्यान्न जारी रहेगा। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के तहत यह फैसला लिया है, जिसके चलते चावल, गेंहू और मोटा अनाज वर्ष 2023 (free ration 2023) में भी मुफ्त बांटना जारी रखा जाएगा। इससे देश के 80 करोड़ लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा। यहां बता दें कि पहले इस खाद्यान्न को पाने के लिए लोगों को चावल के लिए 3 रु, गेंहू के लिए 2रु और मोटे अनाज के लिए 1 रुपए प्रति किलो की दर से राशि चुकानी पड़ती थी, लेकिन सरकार के फैसले के बाद से इस राशि को लेना भी बंद कर दिया गया है। read more- Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी बोले- BJP-RSS फैला रहे डर और नफरत
नए साल का गिफ्ट
बता दें कि, केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी है कि इस योजना के तहत सरकार हर साल करीब 2 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसके संबंध में बैठक में फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) 31 दिसंबर को खत्म होने जा रही है, जिसे बंद न करते हुए और बढ़ा दिया गया है। इस योजना के तहत सरकार को 81.35 करोड़ हितग्राहियों के लिए फ्री राशन (free ration 2023) दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अनाज एनएफएसए के दिए जाने वाले सब्सिडी-युक्त अनाज से अलग होता है। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा देश के गरीब वर्ग को मुफ्त अनाज दिया जाना नए साल का उपहार बताया है।
Comments (0)