बीजेपी के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ( Ashwini Kumar Choubey ) ने 2024 में हाने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है । उन्होंने ( Ashwini Kumar Choubey ) कहा कि, अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा 350 से ज्यादा सीट जीतेगी और नरेन्द्र मोदी एक बार फिर पीएम बनेंगे। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, भ्रष्ट नेता एकजुट होकर देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
2024 के चुनाव के बाद पीएम मोदी फिर से देश के पीएम बनेंगे
केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आगे कहा कि, लोग पीएम मोदी के साथ हैं। 2024 के चुनाव के बाद पीएम मोदी फिर से देश के पीएम बनेंगे और बीजेपी 350 से अधिक लोकसभा सीटों पर कब्जा करेगी। वहीं उन्होंने झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के चरम पर होने का आरोप लगाते हुए कहा कि, राज्य में कानून-व्यवस्था खराब है और बेरोजगारी बढ़ी है। चौबे ने दावा करते हुए कहा कि, झारखंड सरकार जन विरोधी है। मौजूदा शासन के दौरान बलात्कार के 5 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए और कुल 5,258 हत्याएं हुई हैं।
अनुग्रह राशि को बढ़ाकर 5 लाख रुपए की जाए
केंद्रीय मंत्री ने झारखंड में बढ़ते मानव-हाथी संघर्ष को लेकर भी चिंता जताते हुए हाथी के हमले में मौत के मामले में दी जाने वाली मुआवजा राशि को लेकर राज्य की हेमंत सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने आगे कहा कि, हाथी के हमले से मरने वालों के लिए झारखंड में केवल 4 लाख रुपए ही दिए जाते हैं। वहीं कर्नाटक में 15 लाख रुपए मिलते हैं। हम राज्य की हेमंत सरकार से अपील करते हैं कि, अनुग्रह राशि को बढ़ाकर 5 लाख रुपए की जाए।
ये भी पढ़ें - Karnataka: राहुल गांधी का कर्नाटक दौरा, खाई नंदिनी आइस्क्रीम, तस्वीर शेयर करते हुए लिखी ये बात
Comments (0)