वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि पर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य की कामना क़ी। पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान और दान पुण्य के लिए विशेष महत्व बताया गया है। बुद्ध पूर्णिमा पर्व हिंदू और बौद्ध दोनों ही धर्मों के लोग मनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान बुद्ध के रूप में भगवान विष्णु के नौवें अवतार का जन्म हुआ था। हिन्दू धर्म के लोग गंगा में स्नान करके मंदिर में पूर्जा अर्चना करते हैं तो वहीं बौद्ध धर्म के लोग मठ में पूर्जा अर्चना करते हैं
वहीं बुद्ध पूर्णिमा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को पावन 'बुद्ध पूर्णिमा' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भगवान बुद्ध ने संपूर्ण सृष्टि को धर्म, करुणा, अहिंसा और शांति का मार्ग दिखाया। उनका विराट तपस्वी जीवन 'स्व' को जागृत करने और दूसरों की सेवा में स्वयं को समर्पित कर देने की प्रेरणा देता है। महात्मा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर विश्व में शांति और सद्भाव का वातावरण सृजित किया जा सकता है।
वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि पर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य की कामना क़ी। पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान और दान पुण्य के लिए विशेष महत्व बताया गया है।
Comments (0)