देश के 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन पार्टियों की एक बैठक की घोषणा की थी। आज सोमवार को इंडिया गठबंधन पार्टियों के सांसदों के साथ खड़गे ने बैठक बुलाई। इसके अलावा बुधवार को इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं के साथ कांग्रेस बैठक होगी। वहीं इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने नाराजगी जताई थी।
TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने इस बैठक पर बात करते हुए कहा था कि, मुझे नहीं पता। मुझे इस बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई, इसलिए मैंने उत्तर बंगाल में अपना कार्यक्रम जारी रखा।