देश में आज लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण का चुनाव है। 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग होगी, जो सुबह 7 बजे शुरू हो जाएगी और शाम 6 बजे तक चलेगी। मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित 8 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के 57 संसदीय क्षेत्रों में मतदान होना है। साथ ही, ओडिशा राज्य विधानसभा की बची 42 सीटों के लिए भी मतदान होगा। इसके साथ ही पिछले महीने की 19 तारीख को शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े मतदान मैराथन की समाप्ति हो जाएगी, जिसमें पहले ही लोकसभा की 486 सीटों के लिए 6 चरणों में मतदान हो चुका है। 28 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों की सभी संसदीय सीटों के लिए मतदान सुचारु और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो गया है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
देश में आज लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण का चुनाव है। 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग होगी, जो सुबह 7 बजे शुरू हो जाएगी और शाम 6 बजे तक चलेगी।
Comments (0)