उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में रविवार को NIA को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस हत्याकांड की साजिश में शामिल 7वें आरोपी को NIA ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी की पहचान 31 साल के फरहद मोहम्मद के रुप में हुई है। NIA सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फरहद मोहम्मद पर हत्याकांड के मुख्य आरोपी रियाज अटारी के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप है। इस हत्याकांड को लेकर पहले ही 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
NIA ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है
बता दें कि कुछ दिन पहले टेलर कन्हैयालाल की हत्या के मामले में आरोपियों पर कोर्ट परिसर में हमला हुआ था। NIA ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान मोहसिन और आसिफ के रुप में की गई है। मामले के आरोपी और उनके दो साथी पुलिस के पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच जयपुर स्थित NIA कोर्ट में मौजूद थे। सभी 4 आरोपियों को 10 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
ये भी पढे़- भारत का हॉकी विश्व कप में खिताब जीतने का सपना रहा अधूरा, स्पेन ने एक गोल से हराया
इन दो आरोपियों ने ही मुख्य आरोपियों की घटनास्थल से भागने की मदद की थी
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच अधिकारी के मुताबिक ये दोनों आरोपी दूसरे विकल्प के तौर पर कन्हैयालाल की दुकान के पास खड़े थे। अगर रियाज और गौस कन्हैयालाल का हत्या नहीं कर पाते तो भी ये उनकी मदद करते। पुलिस के मुताबिक इन दो आरोपियों ने ही मुख्य आरोपियों की घटनास्थल से भागने की मदद की थी।
ये भी पढ़े- मिशन गगनयान की तैयारी लगभग पूरी, एक हफ्ते के लिए अंतरिक्ष की सैर के लिए जाएंगे भारतीय
Comments (0)