नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में CNG वाहन चलाने वालों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। CNG की कीमत में ₹3.89 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। कीमत बढ़ने के बाद दिल्ली में CNG ₹83.09 से बढ़कर ₹86.98 प्रति किलो हो जाएगी। इस साल CNG के दाम में यह पांचवीं बढ़ोतरी है।
LNG की बढ़ती लागत और अंतरराष्ट्रीय कीमतों का असर
IGL के मुताबिक CNG की कीमत में बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं। इनमें LNG की बढ़ती आयात लागत, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस की कीमतों में तेजी और CNG की बढ़ती मांग प्रमुख हैं।कंपनी के अनुसार वैश्विक ऊर्जा बाजार में कीमतों में बदलाव का असर घरेलू CNG कीमतों पर भी पड़ा है।
मई में 10 दिन के अंदर चार बार बढ़े थे दाम
इससे पहले मई में पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में तेजी आई थी। उस दौरान IGL ने सिर्फ 10 दिनों के भीतर चार चरणों में CNG के दाम कुल ₹6 प्रति किलो बढ़ाए थे।अब ₹3.89 प्रति किलो की नई बढ़ोतरी के साथ इस साल दिल्ली-NCR में CNG की कीमतों में पांचवीं बार इजाफा हुआ है।
नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम में नई कीमत
नई दरें लागू होने के बाद अलग-अलग शहरों में CNG की कीमत इस प्रकार होगी:
दिल्ली: ₹86.98 प्रति किलो
नोएडा: ₹95.59 प्रति किलो
गाजियाबाद: ₹95.59 प्रति किलो
मेरठ: ₹95.47 प्रति किलो
गुरुग्राम: ₹92.01 प्रति किलो
CNG की कीमतें अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में अलग होती हैं। इसकी एक वजह राज्यों में लागू अलग-अलग वैट दरें भी हैं।