उज्जैन। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को उज्जैन में महिला पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों सहित विभिन्न विभागों की महिला कर्मचारियों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा। उज्जैन के वीवीआईपी गेस्ट हाउस एवं पुलिस सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में गृह विभाग की महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों से आत्मीय संवाद किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

महाकाल मंदिर समिति की महिला कर्मचारियों ने भी बांधी राखी
रक्षाबंधन के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की महिला कर्मचारी, सुरक्षा कर्मचारी, महिला सफाई मित्र और नगर निगम की महिला सफाई मित्रों ने भी मुख्यमंत्री को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों के साथ पर्व की खुशियां साझा करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।
सीएम ने कहा- प्रेम और विश्वास का पर्व है रक्षाबंधन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उपस्थित बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह, विश्वास और आपसी संबंधों को मजबूत करने वाला पवित्र पर्व है।
सभी बहनों की सुख-समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व आपसी स्नेह और विश्वास को और मजबूत करता है। उन्होंने सभी बहनों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की और उनके साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।