MP Santokh Singh: कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में पंजाब (Punjab) में चल रही भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान उनके साथ चले रहे जालंधर से सांसद संतोख सिंह (MP Santokh Singh) का निधन हो गया हैं। वह राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ यात्रा में चल रहे थे। इससे पहले संतोख सिंह चौधरी (Santokh Singh) को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लुधियाना में एक एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। संतोख सिंह की तबीयत बिगड़ते ही राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया और अस्पताल पहुंचे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संतोख सिंह के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।
विर्क अस्पताल में भर्ती कराया गया
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान राहुल गांधी के साथ चल रहे संतोख सिंह (Santokh Singh) की धड़कने तेज हो गई थी उनको हार्ट अटैक आ गया। तबीयत बिगड़ती देख तुरंत उनको फगवाड़ा के विर्क अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। बताया गया है कि संतोख सिंह की हार्ट अटैक की वजह से देहांत हुआ।
भगवंत सिंह मान ने किया दुख व्यक्त
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Chief Minister Bhagwant Singh Mann) ने जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी (Santokh Singh Chowdhary) के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने ट्विट में लिखा है - 'मुझे उनके निधन पर गहरा दुख हुआ है। भगवान, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।'
1978 में की थी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की
बता दें कि संतोख सिंह (Santokh Singh) दूसरी बार सांसद बने थे। 2014 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) के उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने भारतीय आम चुनाव जीता था। इससे पहले वह कांग्रेस की 1992 से 1997 की सरकार में मंत्री थे। 1978 में पंजाब युवा कांग्रेस (Congress) से उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। उनका जन्म 18 जून 1946 को जालंधर, पंजाब हुआ था। उनके परिवार में उनका एक बेटा है और बेटी है।
ये भी पढ़े- former chairman of IPL: ललित मोदी कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
Comments (0)